परिजनों में मचा कोहराम चार साथियों के साथ स्नान करने गया था अंकित

साहेबपुरकमाल : सनहा पूर्वी पंचायत के सनहा पुवारी टोला निवासी विजय झा के 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की गांव के समीप गुआजान ढाब में स्नान करने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. इससे परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि गुरुवार को अंकित अपने चार साथियों के साथ गंगा नदी […]

साहेबपुरकमाल : सनहा पूर्वी पंचायत के सनहा पुवारी टोला निवासी विजय झा के 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की गांव के समीप गुआजान ढाब में स्नान करने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. इससे परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि गुरुवार को अंकित अपने चार साथियों के साथ गंगा नदी की उपधारा में स्नान करने गया था. इस क्रम में वह अधिक गहरे पानी में चला गया, जिससे जलसमाधि ले ली. साथी को डूबते देख अन्य बच्चे तुरंत पानी से बाहर आकर चिल्लाने लगे.

इस पर आसपास के लोग वहां पहुंचे व तलाश करने लगे. जब उसे पानी से बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी. इधर, जैसे ही बच्चे की पानी में डूबने से मौत होने की खबर पीड़ित परिवार तक पहुंची परिजन चीत्कार करने लगे. परिजनों के चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया. पंसस रामप्रवेश महतो, सरपंच धर्मेंद्र झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.
शौच के लिए गये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >