वाहन जांच में शराब के साथ युवक गिरफ्तार

भागलपुर- दुमका मुख्य मार्ग पर

बाराहाट. भागलपुर- दुमका मुख्य मार्ग पर थाना के समीप वाहन जांच के दौरान 4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने इस मामले में बताया कि भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर नियमित जांच पड़ताल की जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक चालक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. जिसके पास से कुल चार लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस गिरफ्त में आया युवक झारखंड के झालर गांव निवासी अरुण मंडल का पुत्र अजय कुमार मंडल बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि आरोपी युवक को रविवार को जेल भेजा जायेगा. फोटो 28 बाराहाट 1. शराब के साथ गिरफ्तार युवक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >