पटाखा फोड़ने के दौरान युवक का जला हाथ

पटाखा फोड़ने के दौरान युवक का जला हाथ

अमरपुर. थानाक्षेत्र के फतेहपुर गांव में रविवार की देर रात्री बारात में पटाखा फोड़ने के दौरान एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. परिजनों के द्वारा जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी भागलपुर के बैजानी गांव निवासी सामांथ कुमार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी के परिजनों ने बताया कि रविवार को युवक अपने रिश्तेदार की शादी में भागलपुर से बारात लेकर अमरपुर के फतेहपुर गांव आया था. जहां पटाखा फोड़ने के दौरान वह जख्मी हो गया. वही चिकित्सक ने बताया कि घटना में युवक का एक हाथ पुरी तरह से जल गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >