Banka राजेंद्र नगर इंटरसिटी की चपेट में आने से युवक की मौत

बांका - भागलपुर रेलखंड पर सोमवार की सुबह बांका समाहरणालय के पीछे पटना राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है.

बांका सेचंदन कुमार की रिपोर्ट : Banka news : बांका – भागलपुर रेलखंड पर सोमवार की सुबह बांका समाहरणालय के पीछे पटना राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है.घटना की जानकारी रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस को दे दी गई है.जानकारी के अनुसार ट्रेन पटना से बांका जंक्शन जा रही थी.तभी यह घटना हुई. शव की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव निवासी नीतीश झा (35) पिता दिलीप कुमार झा के रूप में हुई है. मृतक बांका में रहकर टोटो चलाता था.सुबह सबेरे वह कान में इयर फोन लगा रेलवे पटरी की ओर घूमने निकला था,जिसके कारण ट्रेन के आने की आवाज उसे सुनाई नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आ गया.घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >