महिलाओं ने की अस्पताल व क्लीनिक निर्माण की मांग

शिव शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

शंभुगंज में दो जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के बैदपुर पंचायत अंतर्गत बेला गांव एवं पौकरी पंचायत अंतर्गत बंगाली कला गांव में शनिवार को परमानंदपुर क्लस्टर के अंतर्गत धनलक्ष्मी जीविका संकुल संघ के अंतर्गत शिव शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वीडियो एवं लिफलेट के द्वारा सभी उपस्थित लोगों को बताया गया. इस अवसर पर जीविका बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी अवधेश कुमार, हिमांशु कुमार, संकुल संघ लेखापाल सविता देवी, दीपक कुमार सीएम बबीता देवी, रिंकू देवी, जनकनंदिनी, भरमजीत कुमार, सीएलएफ अध्यक्ष वीणा देवी, सजीव, रंजिता देवी, सोनी कुमारी सहित अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया. महिलाओं के द्वारा विभिन्न तरह के मुद्दों एवं आकांक्षाओं पर बात की गयी. पहले अस्पताल एवं एक छोटा सा क्लीनिक का निर्माण होना चाहिये, बैदपुर पंचायत में जीविका भवन का निर्माण होना चाहिए, ताकि महिलाएं उसका उपयोग बैठक के रुप में कर सके. जीविका दीदी एवं उनके बच्चों के लिए एक पुस्तकालय भवन की व्यवस्था बैदपुर पंचायत के अंदर होना चाहिये, पंचायत के अंदर सामुदायिक शौचालय, एक सामुदायिक भवन, कौशल विकास केंद्र, एक खेल मैदान होना चाहिए. ताकि सभी वर्ग एवं जाति की महिलाओं के बच्चे उसमें अपना शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >