Banka News बैल के हमले से महिला गंभीर रूप से हुई घायल
भारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी मिला रेखा देवी का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार जख्मी महिला के कमर व पैर में गंभीर चोट लगी है. सीएचसी में महिला का उपचार चल रहा है
Banka News कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत होरिलवाटांड़ गांव में बैल के हमले से एक महिला पशुपालक गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान गांव निवासी मनोज यादव की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है.
परिजनों ने पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
घटना के बाद परिजनों ने रेखा देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया. वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार महिला के कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है.
चारा खिलाने के दौरान बैल ने किया हमला
परिजनों ने बताया कि रेखा देवी अपने गोशाला में गाय और बैल को चारा खिला रही थीं। इसी दौरान अचानक एक बैल उग्र हो गया और उन पर हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.