दादी बगीचा के निकट टोटो पलटने से महिला घायल

-जख्मी महिला का रेफरल अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार

-जख्मी महिला का रेफरल अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार प्रतिनिधि कटोरिया. कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित दादी बगीचा के समीप मुख्य सड़क पर बने गड्ढे में शनिवार की शाम एक अनियंत्रित टोटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में टोटो पर सवार एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला बबीता देवी (40वर्ष) पति बृहस्पति दास ग्राम सन्हौला थाना बांका को परिजनों व रिश्तेदारों ने कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल ने उसका प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीता देवी कटोरिया बाजार से टोटो गाड़ी पर सवार होकर अपने समधी के घर गढ़ना गांव जा रही थी. दादी बगीचा के निकट सड़क पर बने गड्ढे में टोटो का पहिया जाते ही टोटो असंतुलित होकर पलट गयी. टोटो के नीचे पैर व उंगली दबने के कारण बबीता देवी जख्मी हो गयी. लहुलूहान हालत में उसी टोटो पर बैठाकर जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >