वज्रपात की चपेट में आकर महिला जख्मी

वज्रपात की चपेट में आकर महिला जख्मी

पंजवारा. थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में शनिवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आकर खेत में काम करने गयी एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार रामकोल गांव निवासी सुगंधा देवी, पति बिंदो मंडल शनिवार की सुबह धानरोपनी के लिए रामकोल बहियार गयी थी. इसी दौरान वहां बारिश के बाद आसमानी बिजली गिरने के कारण महिला को झटका लग गया, जिससे महिला अचेत हो गयी. परिजनों के द्वारा महिला को उपचार के लिए पंजवारा स्थित एक निजी क्लिनिक लाया गया. जहां महिला के गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >