घरेलू विवाद के बाद महिला ने पीया हार्पिक, गंभीर हालत में मायागंज भागलपुर रेफर

बांका के कसबा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घरेलू कलह के बाद एक महिला ने जहरीला क्लीनर हार्पिक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के कसबा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला के जहरीला घरेलू क्लीनर (हार्पिक) पी लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. गंभीर हालत में महिला को अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया.

पति से विवाद के बाद उठाया कदम

जानकारी के अनुसार कसबा गांव निवासी मोहम्मद मैराज की 25 वर्षीय पत्नी बीबी सोनी का सोमवार को किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया था. परिजनों के अनुसार विवाद के बाद आक्रोश में आकर महिला ने घर में रखा हार्पिक पी लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे.

रेफरल अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार

अमरपुर रेफरल अस्पताल में डॉ. राकेश कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान उसकी स्थिति गंभीर पाई गई. चिकित्सक ने बेहतर चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता बताते हुए महिला को मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया.

चिकित्सक ने बताई हालत गंभीर

महिला का इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. ऐसे मामलों में समय पर उपचार बेहद जरूरी होता है. फिलहाल महिला को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया है.

ALSO READ:मांगें पूरी नहीं होने पर काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे राजस्व कर्मचारी, आंदोलन होगा तेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >