Banka News : पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खाकर दी जान

कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी गांव की घटना

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी गांव की एक महिला ने पति से झगड़कर गुस्से में कीटनाशक खाकर जान दे दी. मृतक महिला मोथाबाड़ी गांव निवासी मीठन यादव की पत्नी निर्मला देवी है. उसका पति कोलकाता में रहता है. रविवार को मोबाइल पर ही बात करने के बाद पति से महिला का विवाद हुआ. फिर उसने कीटनाशक खा लिया था. गंभीर हालत में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया था. जहां से उसे देवघर रेफर किया गया था. देवघर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

जमीन विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के चार जख्मी

फुल्लीडुमर .

थाना क्षेत्र के धुसरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें एक ही परिवार की महिला व मासूम समेत चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी छबिलाल यादव व उनका पुत्र अनुज यादव, पुत्रवधु मुन्नी देवी व पोता अनुज यादव का इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में किया गया. जख्मी अनुज यादव ने बताया कि गांव के राकेश यादव, रामविलास यादव, जीवन यादव, परशुराम यादव, अंजनी कुमारी, अजोला देवी व कौशल्या देवी जबरन मेरे हिस्से की एक कट्ठा जमीन दखल करना चाहते हैं. विरोध करने पर उक्त लोगों ने हम सभी परिवार को मारकर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त होने पर आगे की प्रक्रिया की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >