शंभुगंज में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

शंभुगंज में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव में दबंगों ने पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर मामूली रूप से जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार करसोप गांव के महिला पूनम देवी, पति ललन मंडल जब मजदूरी करने परदेश गये तो पुराने विवाद को लेकर गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब महिला पूनम देवी ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में पूनम देवी सोमवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही अनमोल कुमार सहित तीन लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. पीड़ित महिला ने बताया कि घटना को तब अंजाम दिया गया जब उसका पति ललन मंडल और पुत्र रोहित कुमार मजदूरी करने प्रदेश गये हुए है. जहां घर में वह अकेले रहकर जीवन यापन कर रही हैं. मारपीट के आरोपी अनमोल कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए बदनाम करने और फंसाने की साजिश बताया हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >