बच्चों के विवाद में महिला को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के मेघुआ बाछनी गांव में बच्चों के बीच हुई विवाद को लेकर एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के मेघुआ बाछनी गांव में बच्चों के बीच हुई विवाद को लेकर एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी कारू मंडल की पत्नी रेखा देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि उनके बच्चे व पड़ोसी सोनी मंडल के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. जिसको लेकर सोनी मंडल, सुरन मंडल, मीतो मंडल उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि जख्मी महिला के द्वारा दिये गये आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है.

आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल

कटोरिया. सुइया थाना क्षेत्र के बड़फेरा-तेतरिया पंचायत अंतर्गत अमतुआ गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्ष से एक-एक महिलाएं घायल हो गयी. एक पक्ष से अमतुआ गांव निवासी नारायण यादव की पत्नी मंजू देवी एवं दूसरे पक्ष से केटकू यादव की पत्नी लालमनि देवी घायल हुई हैं. दोनों जख्मी महिलाओं का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग लिखित आवेदन दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >