शंभुगंज में कल से दो केंद्रों पर 1250 परीक्षार्थी देंगे मैट्रिक परीक्षा

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के दो विद्यालयों में बिहार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के दो विद्यालयों में बिहार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है. जिसमें प्रखंड के द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय शंभुगंज व उच्च विद्यालय कुर्माडीह को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. दोनों केंद्रों पर कुल 1250 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. उच्च विद्यालय कुर्माडीह केंद्र पर अमरपुर, धौरेया, रजौन प्रखंड के विद्यालयों के सिर्फ छात्रों का केंद्र बनाया गया है. जिसमें परीक्षार्थियों की संख्या 650 है. जबकि द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय शंभुगंज केंद्र पर अमरपुर, बेलहर प्रखंड के विद्यालयों की सिर्फ बालिकाओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिसमें 600 छात्राएं हैं. उच्च विद्यालय कुर्माडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह व द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बादल कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर तैयारी चल रही है. रविवार को परीक्षा कोड और रोल नंबर साटने का काम किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >