Banka, बाराहाट में पथ निर्माण मंत्री ई.कुमार शैलेन्द्र का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बाराहाट में पथ निर्माण मंत्री ई.कुमार शैलेन्द्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बाराहाट ( बांका ) से अजय कुमार झा रिपोर्ट,

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र का शनिवार को बाराहाट में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य स्वागत किया गया.जानकारी के अनुसार मंत्री ई शैलेन्द्र अपने दौरे के क्रम में बौंसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद इस मार्ग होते हुए जैसे ही उनका काफिला बाराहाट बाजार पहुंचा, वहां भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामानंद चौधरी एवं उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.

स्वागत के दौरान मंत्री को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके पश्चात गाजे-बाजे के साथ मंत्री का काफिला बाराहाट स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचा, जहां मंत्री ई शैलेन्द्र एवं भाजपा नेता डॉ प्रीति शेखर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास के लिए प्रार्थना की.

इसके बाद मंत्री का काफिला पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी के आवास पहुंचा, जहां उन्होंने पारिवारिक मुलाकात की. तत्पश्चात मंत्री सड़क मार्ग से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए.

इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव लोचन मिश्रा, शिवेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद साह, जयशंकर साह, अमित साह, शंकर प्रसाद चौधरी, प्रवीण कुमार, रासमोहन ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, सुनील सिझह, जय शंकर चौधरी, रघुनाथ चौधरी, महेश राय, भुपेन्द राय, रंधीर पांडेय, चिंटु चौधरी, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >