चंगेरी गांव से आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चंगेरी गांव से आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पंजवारा. चंगेरी गांव में रविवार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक नामजद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया.बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान व पुलिस अधिकारी रोहित राज के नेतृत्व में की गयी. इस कार्रवाई में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गिरधारी यादव के रूप में हुई है, जो पूर्व से ही आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में फरार चल रहा था. वहीं थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने जानकारी दी कि गिरधारी यादव के विरुद्ध पहले से ही गिरफ्तारी वारंट जारी था. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >