जनता दरबार में आये पांच मामले

प्रभारी अंचलाधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस पदाधिकारी बाराहाट एवं पंजवारा के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित की गयी.

बाराहाट. शनिवार को बाराहाट प्रखंड सभागार में भू-विवाद के निबटारे को लेकर प्रभारी अंचलाधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस पदाधिकारी बाराहाट एवं पंजवारा के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित की गयी. आयोजित जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद के निबटारे को लेकर पांच फरियादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. अधिकारियों ने सभी आवेदन का अवलोकन करने के उपरांत मामले की सुनवाई की. जिसमें सभी मामले में एक पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. अंचल से अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को मामले की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया. साथ ही जमीन से जुड़े दस्तावेज के साथ अगली बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >