सदर अस्पताल में आज अल्ट्रासाउंड रहा बंद

बांका सदर अस्पताल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रही। अस्पताल में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया समय और डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट यहाँ देखें।

बांका. जिले के सदर अस्पताल बांका सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 17 से अधिक चिकित्सक अपनी डयूटी पर मौजूद रहे. महिला ओपीडी से लेकर अन्य विभागों में चिकित्सक अपनी सेवा दे रहे है. अस्पताल में प्रसव महिलाओं के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक महिला चिकित्सक डॉ अनिता अरुण मौजूद रहेगी. इसके अलावा रात 8 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक ऑनकॉल डयूटी में डॉ अनिता अरुण अपनी सेवा देंगे. वहीं शनिवार को अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहा. दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी पहली पाली का समय-सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दूसरी पाली का समय- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा 24 घंटा जारी रहेगी.

इमरजेंसी डयूटी में अलग-अलग पालियों में दो चिकित्सक मौजूद रहेंगे

इमरजेंसी डयूटी में अलग-अलग पालियों में दो चिकित्सक मौजूद रहेंगे. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ दिनकर झा एवं दोपहर 2 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक डॉ दिलीप कुमार अपनी सेवा देंगे. आज की ओपीडी-सदर अस्पताल बांका में शनिवार की सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं 02 बजे से शाम 05 बजे तक ओपीडी खुला रहेगा. पहली ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण मरीजों की जांच व इलाज करेंगे.

ओपीडी सर्जरी में डॉ अपूर्वा कुमार उपस्थित रहेंगे

ओपीडी सर्जरी में डॉ अपूर्वा कुमार उपस्थित रहेंगे. अर्थो व इमरजेंसी सेवा में डॉ दिनंकर झा, डॉ दिलीप कुमार मौजूद रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिश, डॉ. रविकांत. नेत्र में डॉ गुंजन कुमार, उमेश कुमार व अंकित कुमार, ईएनटी में डॉ विक्रम सत्यार्थी. दंत रोग में डॉ मनोज कुमार व फिजियोथरेपी में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा अपने डयूटी पर मौजूद रहेंगे.

ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी एवं एसएनसीयू में तीन पालियों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार अमीश, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कुमार अमिश व डॉ रविकांत एवं रात के 8 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक डॉ रविकांत डयूटी पर मौजूद रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >