ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी

थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक चालक सहित दो युवक जख्मी हो गया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक चालक सहित दो युवक जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि शंभुगंज थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी प्रमोद सिंह अपने छोटे भाई पंकज सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बांका किसी काम के लिए गया था. बांका से लौटने के दौरान उक्त गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दिया. जबकि मौके से ट्रैक्टर चालक अपनी वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गया. वहीं सूचना मिलते ही 112 नंबर की वाहन से पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया. जबकि गंभीर रूप से जख्मी पंकज सिंह को बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर किया गया.

करंट लगने से किशोर सहित एक महिला जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में बिजली का करंट लगने से 16 वर्षीय एक किशोर सहित महिला जख्मी हो गयी. पहली घटना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है. जहां स्नान करने के बाद गीला कपड़ा घर के आंगन में लगे लोहे की तार पर सूखाने के दौरान एक महिला को करंट लग गया और मूर्छित होकर गिर गयी. जख्मी महिला उक्त गांव निवासी पांचू यादव की पत्नी पिंकी देवी है. जबकि दूसरी घटना क्षेत्र के पवई गांव में घटित हुई जहां घर लगे पंखा में लाइन देने के दौरान 16 वर्षीय एक किशोर जख्मी हो गया. जख्मी किशोर पवई गांव निवासी पवन राय का पुत्र आदित्य कुमार बताया जा रहा है. इस घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >