धिचांदन. चांदन थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान के तहत कोरिया गांव से मारपीट कांड के दो नामजद महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कुंती देवी पति राजेंद्र यादव व जमनी देवी पति टिपानी देवी शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेजा गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व महिला-पुरूष आरक्षी शामिल थे. वहीं चांदन बाजार के दुर्गा मंदिर के समीप से शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक युवक को 112 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरव कुमार पिता अवनी राउत बताया गया है. जिसे मेडिकल जांच के उपरांत पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
