बाइक के धक्के से टोटो सवार वृद्ध समेत दो जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-पुनसिया मुख्य मार्ग में मादाचक पुल के समीप बाइक के धक्के से टोटो पर सवार वृद्ध समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-पुनसिया मुख्य मार्ग में मादाचक पुल के समीप बाइक के धक्के से टोटो पर सवार वृद्ध समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अस्पताल में दी. जहां से घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. अस्पताल में डॉ. अपुर्व अमन सिंह ने जख्मी कसबा गांव निवासी कन्हाय तांती का पुत्र बादल कुमार व सिकान्दपुर गांव निवासी बृहस्पति सिंह का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जख्मी वृद्ध ने बताया कि वह असौता से टोटो पर सवार होकर इंगलिशमोड़ आ रहे थे. तभी मादाचक पुल के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर टोटो में धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >