BANKA : जमीन विवाद में दो बहनों को मारपीट कर किया घायल

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत जखाजोर गांव में शुक्रवार को जमीन संबंधी विवाद में दो सगी बहनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत जखाजोर गांव में शुक्रवार को जमीन संबंधी विवाद में दो सगी बहनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट कांड में जखाजोर गांव निवासी बैजू यादव की पुत्री रिनिता देवी व विनिता देवी घायल हुई हैं. कटोरिया सीएचसी में घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ. घटना के संबंध में जख्मी युवती की मां ने कटोरिया थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें गोतिया के ही सुरेंद्र यादव, जल्धर यादव, महेश यादव, राजेंद्र यादव आदि पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >