बाइक के धक्के से साइकिल सवार समेत दो व्यक्ति जख्मी

.शहर के सिहुड़ी मोड़ के समीप रविवार की सुबह बाइक के धक्के से साइकिल सवार व बाइक चालक जख्मी हो गये.

अमरपुर

. शहर के सिहुड़ी मोड़ के समीप रविवार की सुबह बाइक के धक्के से साइकिल सवार व बाइक चालक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ दिवाकर सिंह ने जख्मी धन्नीचक गांव निवासी उपेन्द्र यादव व मंझगांय गांव निवासी आनंद कुमार का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से जख्मी उपेन्द्र यादव को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी उपेन्द्र यादव ने बताया कि रविवार की सुबह वह अमरपुर बाजार से खरीदारी कर अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था. तभी सिहुड़ी मोड़ के समीप पीछे से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल में धक्का मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >