विशेष छापेमारी अभियान में तीन वारंटी अभीयुक्त सहित दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटी अभियुक्त सहित दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बेलहर. थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा किये जा रहे कार्रवाई के क्रम में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटी अभियुक्त सहित दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी में डुमरिया मांझी टोला गांव के वारंटी अभियुक्त नाटा मांझी, गुड्डू मांझी एवं लक्ष्मी मांझी को पूर्व से न्यायालय में चल रहे मामले में न्यायालय से फरार रहने के कारण न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था, इसके बाद पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं अभियुक्त को गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस के साथ मारपीट मामले के एक महिला अभियुक्त को गोरगवां गांव से थाना कांड संख्या 358/24 के नामजद अभियुक्त गुड़िया खातून पिता करीमन शेख को तथा थाना कांड संख्या 246/25 के नामजद अभियुक्त महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में तरैया पंचायत अंतर्गत बनिया टोला गांव के संतोष तांती को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि आदित्य कुमार, प्रदीप चौधरी के अलावे पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >