चेकपोस्ट से दो शराबी गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने पंजवारा चेकपोस्ट से दो शराबी को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर शनिवार की रात जांच के क्रम में शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया गया.

पंजवारा. स्थानीय पुलिस ने पंजवारा चेकपोस्ट से दो शराबी को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर शनिवार की रात जांच के क्रम में शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के गड़सरा निवासी धर्मेंद्र राय पिता शंभू राय के रूप में हुई. वहीं एक और शराबी की गिरफ्तारी रविवार को चेक पोस्ट से हुई. जिसकी पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के माराटीकर निवासी देवेंद्र राय पिता पांचू राय के रूप में हुई. दोनों झारखंड के गोड्डा जिला की तरफ से शराब का सेवन कर आ रहे थे. गिरफ्तार शराबियों को आर्थिक जुर्माना भुगतान के लिए न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >