ग्रंथों के अनुसार मानव शरीर देवताओं को भी है दुर्लभ : स्वामी योगेंद्र

प्रखंड के डोमसरणी पंचायत अंतर्गत गढ़ना गांव में सत्संग प्रेमी आयोधी दास के सौजन्य से दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

गढ़ना गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कटोरिया. प्रखंड के डोमसरणी पंचायत अंतर्गत गढ़ना गांव में सत्संग प्रेमी आयोधी दास के सौजन्य से दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें महर्षि मेंही धाम मनियारपुर से पहुंचे स्वामी योगेंद्र जी महाराज, खगड़िया के पसाराहा स्थित महर्षि मेंही ध्यान योग आश्रम से पहुंचे स्वामी गोपालानंदजी महाराज एवं गोड्डा से पहुंचे स्वआत्मानंद बाबा ने ब्रम्हलीन महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की स्तुति, प्रवचन, सत्संग व आरती की. प्रवचन के दौरान स्वामी योगेंद्र जी महाराज ने कहा कि बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर प्राप्त होता है. सभी ग्रंथों ने कहा है कि मानव शरीर देवताओं को भी दुर्लभ है. उन्होंने कहा कि व्यक्ति को गुरू से युक्ति लेकर परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए. वहीं स्वामी गोपालानंदजी महाराज ने कहा कि बिना सत्संग के सारासार का विचार नहीं होता है. सत्संग के दौरान झगरू बाबा, रोहित कुमार, गिरिश कुमार व विनोद कुमार ने कई प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति भी दी. ध्यान व आरती के उपरांत महाभंडारा का आयोजन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >