दो बाइकों की सीधी टक्कर में युवक व आइसक्रीम विक्रेता गंभीर रूप से घायल
Copied link
कटोरिया बाजार के बांका रोड में आइसक्रीम फैक्ट्री के निकट मंगलवार को दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी.
दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ प्राथमिक उपचार
कटोरिया. कटोरिया बाजार के बांका रोड में आइसक्रीम फैक्ट्री के निकट मंगलवार को दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया.
दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
सड़क दुर्घटना में कटोरिया बाजार निवासी दिवाकर वर्णवाल का 21 वर्षीय पुत्र अर्पण राज और दोमुहान गांव निवासी स्व नवी अहमद का 60 वर्षीय पुत्र सह आइसक्रीम विक्रेता मो वसी अहमद गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जख्मी अर्पण राज बाइक द्वारा ब्लॉक की तरफ जा रहा था, जबकि आइसक्रीम विक्रेता फैक्ट्री से आइसक्रीम लेकर गांव की तरफ जा रहा था. तभी दोनों बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई.
मेडिकल टीम ने किया उपचार
कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार और डॉ शैलजानंद शुक्ला ने दोनों जख्मी बाइक चालकों का प्राथमिक उपचार किया. सड़क दुर्घटना की सूचना पर दोनों घायल बाइक चालकों के परिजन व पड़ोसी काफी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.