ट्रैक्टर व बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार जख्मी

ट्रैक्टर व बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार जख्मी

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर राजबाड़ा गांव के निकट शनिवार को ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार जख्मी हो गया. राजबाड़ा गांव निवासी पुरुषोत्तम तिवारी के जख्मी पुत्र सह बाइक चालक अमरेश तिवारी (42वर्ष) को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डाॅ मुकेश कुमार ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया. फिर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार को लेकर देवघर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार राजबाड़ा गांव में शनिवार की दोपहर से ही ईंट लोड एक ट्रैक्टर खराब होकर मुख्य मार्ग के बीच में ही खड़ी थी. इधर राजबाड़ा गांव निवासी युवक अमरेश तिवारी देर शाम बाइक से कटोरिया बाजार आ रहा था. बाइक असंतुलित होकर ट्रैक्टर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में जख्मी युवक के सिर व चेहरा में गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर सौरभ सिंह अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी युवक को रेफरल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया. दुर्घटना की सूचना पर परिवार के सदस्य व अन्य कई लोग भी अस्पताल पहुंचे.मौके पर दि विलेज स्कूल के डायरेक्टर गौरव कुमार तिवारी, रवि वर्णवाल, कुंदन वर्णवाल, धर्मेंद्र तिवारी, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे. अस्पताल से उपलब्ध कराए गए एंबुलैंस से जख्मी युवक को देवघर ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >