वर्षों से फरार तीन वारंटियों को भेजा गया जेल

विशेष समकालीन अभियान के तहत कई वर्षों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बौंसी. विशेष समकालीन अभियान के तहत कई वर्षों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष समकालीन अभियान चलाया गया था. जिसके तहत कई वर्षों से फरार चल रहे बौंसी थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव निवासी स्व. दीप नारायण साह के पुत्र नरेश साह, सिराय गांव निवासी सुबोध मंडल के पुत्र विक्की कुमार और मुन्नीलाल लैया के पुत्र रंजीत कुमार लैया को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष बताया कि इन सभी के विरुद्ध बांका न्यायालय से कई वर्षों से फरार रहने के कारण वारंटी जारी किया गया था. जिसके तहत तीनों की गिरफ्तारी की गयी. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ-साथ एसआइ विनयकांत, हरे राम सिंह सहित अन्य कांस्टेबल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >