बोलेरो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन जख्मी

बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथपुरा गांव के समीप भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर हादसा

फिल्मी स्टाइल में आधा किलोमीटर तक बाइक को घसीट कर ले गयी बोलेरो

बाराहाट. थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथपुरा गांव के समीप भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा होते-होते बच गया. इसमें एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में बाइक सवार तीनों लोग सड़क से दूर जा गिरे. वहीं इस हादसे में बाइक बोलेरो के बीचों-बीच फंस गयी. यह देखकर बोलेरो चालक बदहवास हो गया और तेज गति से अपने वाहन को चलाने लगा. पूरे बाजार में बोलेरो में फंसी बाइक से चिंगारियां निकलती रही, लेकिन बोलेरो फंसी बाइक को लेकर सड़क पर दौड़ती रही. लोग यह दृश्य देखकर अचंभित दिखे. जब बोलेरो रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, उस समय गेट बंद था. इससे बोलेरो आगे नहीं जा सकी. वहीं मौका देखकर बोलेरो चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार भागलपुर की तरफ से आ रहा था. पूछताछ में पता चला की बाइक सवार संतोष कुमार पिता मोहन चौहान ग्राम राजबांध से अपनी पत्नी प्रीति सागर और बहन गीता देवी को लेकर बाराहाट बाजार किसी काम के सिलसिले में आ रहे थे. इसी दौरान वह मुख्य मार्ग पर जैसे ही पहुंचा पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी. दुर्घटना के बाद लोगों ने पुलिस के सहयोग से जख्मी तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति सागर व गीता देवी को बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. घायलों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >