अलग-अलग तीन गांव से तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अलग-अलग तीन गांव से तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बेलहर. थाना क्षेत्र से पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर तीन अलग-अलग गांव से दो केस कांड के अभियुक्त तथा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिसमें घोड़बहीयार गांव के कुंदन तुरी को कांड संख्या 21/20 के तहत मारपीट मामले में तथा पिपराटील्हा गांव के संजय मुर्मू को कांड संख्या 434/20 शराब कांड मामले में गिरफ्तार किया गया. वहीं सरारी गांव के एक वारंटी अभियुक्त राजकुमार तांती को गिरफ्तार किया गया. तीनों अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से चल रहे मामले में फरार रहने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि आदित्य कुमार, गौतम कुमार, राजेश कुमार व पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >