कृषि विज्ञान केंद्र बांका के द्वारा गुरुवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को आमतौर पर मौसम साफ रहेगा.सुबह तेज धूप निकलेगी, हालांकि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी आने की संभावना जतायी गयी है. आसमान में बादल छाये रहेंगे. दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान में वृद्धि होगी,लेकिन शाम होते-होते मौसम में थोड़ी तब्दीली होगी. गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि आंधी व तूफान के दौरान 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70-75 प्रतिशत और दोपहर में 20-25 प्रतिशत तक रह सकती है.
BANKA : मौसम रहेगा साफ, गरज के साथ बारिश की भी संभावना
मौसम बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को आमतौर पर मौसम साफ रहेगा.सुबह तेज धूप निकलेगी, हालांकि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी आने की संभावना जतायी गयी है.
