BANKA : दोपहर बाद मौसम बदला, आंधी व बारिश से मौसम सुहाना
जिले में दोपहर बाद मौसम ने आचानक अपना रूख बदल दिया.तेज हवावके साथ आंधी व बारिश से जहां एक ओर मौसम को सुहाना बना दिया.
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :
जिले में दोपहर बाद मौसम ने आचानक अपना रूख बदल दिया.तेज हवावके साथ आंधी व बारिश से जहां एक ओर मौसम को सुहाना बना दिया , वहीं इस दौरान पेड़ की कहनी टूट कर सड़क पर गिरने से थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ.इस दौरान अमरपुर- शंभुगंज मुख्य मार्ग में वाहनों की कतार लग गयी.वहीं आंधी से आम व मक्का की फसल को नुकसान हुआ है.मौसम बुलेटिन के अनुसार देर रात जिले के एकाध जगहों पर हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है.