मारपीट मामले में पीड़ित ने दर्ज करायी प्राथमिकी

पवन ठाकुर उर्फ फंटूश ठाकुर, चंद्रदेव ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, रंजन ठाकुर के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के सौताडीह गांव निवासी अवधेश ठाकुर ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही पवन ठाकुर उर्फ फंटूश ठाकुर, चंद्रदेव ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, रंजन ठाकुर के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने लिखित बयान में बताया कि मैं रात्रि करीब नौ बजे बेलहर से काम कर घर जा रहा था. इसी क्रम में मेरे घर से कुछ ही दूर पहले उक्त व्यक्ति घात लगाकर बैठा था, जो हमें रोक कर पुराने रास्ता विवाद को लेकर मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा, जिसका विरोध करने पर मेरे साथ सभी लोग मारपीट करने लगे. मेरे सिर पर लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया तथा मेरे पॉकेट से 6300 रुपये छीन लिया एवं मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया. इसके साथ ही धमकी भी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो जान से मार कर फेंक देंगे. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >