थाना में केस दर्ज नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी ने लगायी न्याय की गुहार

सदर थाना क्षेत्र के ओल्हानी गांव निवासी सुनीता देवी, पति उपेंद्र यादव ने एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को एक आवेदन देकर बांका थाना के द्वारा एक घटना में केस नहीं दर्ज नहीं करने की शिकायत की है.

बांका. सदर थाना क्षेत्र के ओल्हानी गांव निवासी सुनीता देवी, पति उपेंद्र यादव ने एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को एक आवेदन देकर बांका थाना के द्वारा एक घटना में केस नहीं दर्ज नहीं करने की शिकायत की है. पीड़िता ने बताया कि गत 15 फरवरी को ओल्हानी के विरेंद्र यादव के द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी और इस दौरान पहना हुआ चांदी का जेवरात भी छीन लिया गया. इसी क्रम में बीच बचाव के लिए मेरा बेटा राजीव कुमार आया तो उसे भी गाली-गलौज किया गया. इसके बाद जख्मी हालात में वे बांका थाना पहुंचे. घटना के बारे में सारी बातें बताने के बाद पदस्थापित अधिकारी से केस दर्ज करने का आग्रह किया गया. इसके बाद सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है. किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. पीड़िता ने कहा है कि अभियुक्त काफी मनबढू है. इससे पूर्व भी अभियुक्त के विरुद्ध मेरे पति के द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया है. उक्त मामले को उठाने की धमकी देता रहता है. पीड़िता ने आशंका जताते हुए कहा है कि समय रहते हुए अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वे मेरे साथ बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. मामले में उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >