Banka, परिवहन मंत्री ने शहीद की प्रतिमां पर किया माल्यार्पण
परिवहन मंत्री ने शहीद की प्रतिमां पर किया माल्यार्पण
बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट,
जिले के बाराहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया.जिले पहली बार पहुंच मंत्री ने सबसे पहले ढ़ाका मोड़ स्थित शहीद स्मारक की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें याद करते हुए नमन किया.मंत्री ने कहा कि देश के वीर शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है.इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता सह अधिवक्ता जयशंकर चौधरी, दिगंबर यादव, राघवेंद्र, रामानंद चौधरी, मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, निक्की चौधरी, जितेंद्र सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया.