कल सजेगा ''विशाल हिन्दू सम्मेलन'' का मंच

आज सजेगा 'विशाल हिन्दू सम्मेलन' का मंच

संगठित हिंदू, समर्थ भारत के नारे के साथ सनातन संस्कृति की रक्षा का दिया जाएगा संदेश

पंजवारा. सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को पंजवारा के हाई स्कूल के पास स्थित शाखा मैदान में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और सनातन धर्मावलंबियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. यह सम्मेलन रविवार की शाम ठीक चार बजे से शुरू होगा. आयोजकों के अनुसार, इस भव्य आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में नयी चेतना व ऊर्जा का संचार करना, सनातन धर्म व गौरवशाली भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना, समाज के सभी वर्गों के बीच एकता और समरसता के भाव को मजबूत करना है. सम्मेलन को मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भागलपुर विभाग प्रचार प्रमुख अजित घोष व सुप्रसिद्ध कथावाचक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री संबोधित करेंगे. वक्ताओं द्वारा धर्म, राष्ट्र निर्माण व सामाजिक एकता के विषयों पर उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया जाएगा. कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र चौबे ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं. उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों व हिंदू समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस आयोजन में संगठित हिंदू, समर्थ भारत के मूल मंत्र के साथ बड़ी संख्या में शामिल हों व कार्यक्रम को सफल बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >