अगले पांच दिनों तक आसमान रहेगा साफ, तापमान में होगी वृद्धि

अगले पांच दिनों तक आसमान रहेगा साफ, तापमान में होगी वृद्धि

बांका. जिले में गत दिनों से जारी चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान है. मंगलवार को भी दिनों भर मौसम गरम रहा. इस दौरान बिजली की आंख मिचौनी भी जारी रही. जिससे लोगों को न तो घर में और न ही बाहर में राहत मिल रही थी. मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 27 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क, उष्ण एवं आद्र दिवस रहने की संभावना है. जिले में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ 27-28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान 5 से 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरबा हवा चल सकती है. मौसम विभाग के प्रचंड गर्मी व लू की स्थिति को देखते हुये पशुपालकों को दुधारु पशुओं का रख रखाव एवं खान पान पर विशेष ध्यान की सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >