पंजवारा. पंजवारा बाजार के एक हार्डवेयर दुकान में बुधवार की सुबह चोरी के प्रयास चोर को पकड़ लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हार्डवेयर व्यवसायी शेरु भगत की दुकान में बुधवार सुबह एक युवक सामान लेने के बहाने से पहुंचा और उसे बातों में उलझा कर कैश काउंटर से पैसे निकालने का प्रयास किया. जिसे दुकानदार ने देख लिया और शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया. दुकानदार का शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जूट आये और चोरी का प्रयास कर रहे युवक की धुनाई कर दी. वहीं प्रबुद्ध लोगों द्वारा हस्तक्षेप के बाद पकड़े गये युवक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है. वहीं थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दुकानदार द्वारा चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक को पुलिस के हवाले किया गया था. देर शाम तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है.
चोरी करते युवक को दुकानदार ने पकड़ा
पंजवारा बाजार के एक हार्डवेयर दुकान में बुधवार की सुबह चोरी के प्रयास चोर को पकड़ लिया गया.
