विद्यालय का चापानल खराब, पेयजल की किल्लत का सामना कर रहे बच्चे

प्रखंड के पैर पंचायत अंतर्गत डुमरजोर गांव स्थित मध्य विद्यालय डुमरजोर में पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो गयी है.

धोरैया. प्रखंड के पैर पंचायत अंतर्गत डुमरजोर गांव स्थित मध्य विद्यालय डुमरजोर में पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो गयी है. विद्यालय में लगे चापाकल का जलस्तर नीचे चले जाने से चापाकल ने भी दम तोड़ दिया है. जिस कारण विद्यालय पहुंचने वाले बच्चे पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकते रहते है. यही नहीं पानी के अभाव में विद्यालय में बनने वाले मध्यान भोजन भी प्रभावित हो रहा है. जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार पंडित ने बताया कि विद्यालय में लगे चापाकल दम तोड़ चुकी है, जबकि एक वर्ष पूर्व विद्यालय में लगे सबमर्सिबल चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है. जिसकी सूचना विभाग को दे दी गई है लेकिन विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है. जिस कारण विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों को पीने की पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है. यही नहीं विद्यालय में बच्चों के लिए बनाए जाने वाले मध्यान भोजन के लिए टोटो से पानी मांगते हुए काफी परेशानी से बच्चों को भोजन कराया जाता है. जिस दिन टोटो से विद्यालय में पानी नहीं पहुंचाया जाता है उसे दिन विद्यालय का मध्याह्न भोजन बनाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मालुम यह विद्यालय गांव से काफी बाहर स्थित है और विद्यालय में करीब एक सौ छात्र छात्राएं नामांकित है. विद्यालय गांव से बाहर स्थित होने क़े कारण विद्यालय में पानी की एक जटिल समस्या उत्पन्न हो गयी है. विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राओं ने कहा कि अगर विद्यालय में पीने की पानी की व्यवस्था नहीं की जाती है तो आने वाले भीषण गर्मी व तेज धूप में पानी के लिए कोहराम मचने के साथ ही पढ़ाई पर इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है. जहां विद्यालय में पानी की समस्या दूर किये जाने को लेकर शिक्षक व छात्रों ने अविलंब चापाकल व समरसेबल लगाए जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >