पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

काफी दिनों से चल रहा था फरार

काफी दिनों से चल रहा था फरार बेलहर. थाना क्षेत्र के चैती गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी फुलेश्वर उर्फ रविंद्र यादव के विरुद्ध न्यायालय में पूर्व से चल रहे मामले में काफी दिनों से फरार रहने के कारण न्यायालय के ने उसके विरुद्ध वारंट जारी किया था. जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, पुअनि आदित्य कुमार, राजेश कुमार के अलावा पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >