22 दिसंबर को पाप हारिणी मेला का होगा डाक

22 दिसंबर को पाप हारिणी मेला का होगा डाक

बौसी. मकर संक्रांति को लेकर मंदार तराई में लगने वाले पाप हारिणी मेला को लेकर 22 दिसंबर को डाक की बोली लगायी जायेगी. जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर पाप हारिणी मेला बंदोबस्ती हेतु आम डाक जिला परिषद बांका के कार्यालय में सुबह के 11:30 बजे किया जायेगा. बताया गया कि 22 दिसंबर को यदि किसी कारणवश डाक नहीं हो पाया तो 24 दिसंबर को डाक की जायेगी. इस मेला के डाक हेतु सुरक्षित जमा राशि 7 लाख 2650 रुपया है. जबकि डाक लेने वाले लोगों को जमानत राशि के रूप में 70265 रुपये पहले जमाना जमा करने पड़ेंगे. पिछले वर्ष भी मेला के डाक लेने के लिए कई लोग पहुंचे थे.उम्मीद जतायी जा रही है कि इस बार भी इस मेला का डाक ऊंची बोली लगाकर स्थानीय लोगों के द्वारा लिया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >