BANKA : हाजिरी बनाकर तेलडीहा घूमने चले गये चिकित्सक, ड्यूटी पर नहीं देख सीएस ने लगायी फटकार
शंभुगंज (बांका) प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज का सोमवार को औचक निरीक्षण बांका सिविल सर्जन डा जितेंद्र सिंह ने किया.
शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद सिंह की रिपोर्ट :
शंभुगंज (बांका) प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज का सोमवार को औचक निरीक्षण बांका सिविल सर्जन डा जितेंद्र सिंह ने किया. जहां सीएचसी के अधिकांश कर्मी बगैर ड्रेस में मिले. आनन – फानन में ड्रेस चढ़ाना शुरू कर दिया. चिकित्सक सहित कुछ कर्मियों को ड्यूटी पर न देख बिखर पड़े. वहीं दंत चिकित्सक डा प्रणव कुमार अस्पताल में हाजिरी बना घूमने के लिये तेलडीहा दुर्गा मंदिर चले गये. सीएस ने चिकित्सक को ड्यूटी पर न देख फोन किया. डाक्टर के आते ही सीएस भड़क गये. उन्होंने कर्तव्य का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति मुस्तैद रहें. सीएचसी के ओपीडी ड्यूटी में आयुष चिकित्सक को देख नाराजगी जताई. उन्होंने प्रबंधक को निर्देश दिया कि ओपीडी में हमेशा एक एमबीबीएस का रहना अनिवार्य हैं. उन्होंने ड्यूटी पंजी, दवा, प्रसव इत्यादि का अवलोकन किया. सीएचसी के मुख्य द्वार पर गंदगी देख नाराज हुए. इस पर निर्देश दिया कि साफ – सफाई की मुक्कमल व्यवस्था हो ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और अविभावकों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. सीएस ने गेट पर लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही. इस मौके पर सीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, डा उमाकांत सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.