शंभुगंज (बांका) .
शंभुगंज (बांका). प्रखंड क्षेत्र के गिधौरा गांव से सगुनी गांव जाने वाली बदहाल संपर्क सड़क पर विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से सड़क के करीब 100 फीट हिस्से पर गिट्टी और कंक्रीट बिछाकर कीचड़युक्त मार्ग को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया. ग्रामीण गौरव कुमार, उपेंद्र पासवान सहित अन्य लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा किया जा रहा कार्य केवल औपचारिकता भर है. उनका कहना है कि यह ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं, बल्कि केवल अस्थायी राहत देने जैसा है. ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण हुए चार वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन सगुनी गांव को जोड़ने वाला संपर्क पथ अब तक अधूरा पड़ा है.खबर प्रकाशित होने के बाद जागा विभाग, बदहाल संपर्क सड़क पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य
दो दिन पूर्व ग्रामीणों की शिकायत पर प्रभात खबर में “मरम्मत के अभाव में बदहाल ग्रामीण सड़कें, बारिश में कीचड़ और फिसलन जैसी हालत” शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था
