कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट Banka News : कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर सुईया थाना अंतर्गत गड़ुआ जंगल में सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दस श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए. अन्य चार-पांच श्रद्धालु चोटिल हुए हैं. सभी श्रद्धालु मुंगेर जिला के तारापुर थाना अंतर्गत मिलिक-जोवारी गांव के रहने वाले हैं. जो सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पूजा-अर्चना करने बाबाधाम जा रहे थे. कटोरिया सीएचसी में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया.
Banka बाबाधाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, चार महिलाओं समेत दस घायल
कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर सुईया थाना अंतर्गत गड़ुआ जंगल में सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
