बौंसी हंसडीहा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर

Road Accident in Bounsi : बांका जिले के बौसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka News : बौसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांझोतरी गांव के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए बौसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल किशोर गुलशन कुमार बाइक से सांझोतरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान सांझोतरी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

घायल की पहचान मणिकांत सिंह के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए बौसी रेफरल अस्पताल ले गए. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

सड़क सुरक्षा को लेकर उठी मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है. उन्होंने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >