प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन को ले टी-20 टैलेंट स्काउटिंग सीरीज का होगा आयोजन

जिले के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को अब बांका जिला क्रिकेट संगठन नयी ऊंचाई देने का काम करेगा.

बौंसी. जिले के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को अब बांका जिला क्रिकेट संगठन नयी ऊंचाई देने का काम करेगा. आगामी 18 मई से बांका जिला क्रिकेट एसोसिएशन और मंदार स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त प्रावधान में टी-20 टैलेंट स्काउटिंग सीरीज का आयोजन नगर पंचायत के सीएनडी खेल मैदान पर किया जायेगा. जानकारी देते हुए क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवाशीष उर्फ निप्पू पांडे ने बताया कि यह टूर्नामेंट 18 मई से आरंभ होकर 25 मई तक चलेगा. अंतिम दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा. बताया गया कि इस टूर्नामेंट में प्रखंड के खिलाड़ियों से बनी तीन टीम भाग लेंगी. खिलाड़ियों को प्रोफेशनल तरीके से क्रिकेट का अनुभव दिया जायेगा. साथ ही विजेता टीम के साथ-साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस टैलेंट स्काउटिंग सीरीज के लिए 10 मई तक खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन लिंक http://mandarsportsclub.in/player-registration/ दिया गया है. इसका आधिकारिक वेबसाइट www.mandarsportsclub.in भी जारी किया गया है. आयोजन को सफल बनाने के लिए बांका क्रिकेट एसोसिएशन और मंदार स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा तैयारियां आरंभ कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >