बेलहर बांका से अभय कुमार ‘सोनू’ की रिपोर्ट
जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बेलहर प्रखंड व अंचल कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Banka News : नए जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल शनिवार को 10:40 बजे बेलहर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण करना प्रारंभ कर दिए. इस क्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में मात्र तीन-चार कर्मी ही मौजूद थे. कार्यालय में वीडियो या सीओ या कोई वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित नहीं थे. इसके बाद उन्होंने दोनों कार्यालय के रजिस्टर की जांच की तथा कई रजिस्टर अपने साथ ले गए. निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद सीओ शशिकांत शुक्ला अपने अपने डेरा से भागे-भागे कार्यालय पहुंचे. वहीं अन्य कर्मी भी डीएम के निरीक्षण के क्रम में ही अपने ड्यूटी पर पहुंच. निरीक्षण में जिलाधिकारी प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर, पुलिस अनुमंडल कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, पंचायती राज कार्यालय, स्वच्छता कार्यालय आदि का बारीकी से निरीक्षण किया. परीक्षण के बाद उन्होंने आंचल एवं प्रखंड में उपस्थित ग्रामीणों से भी बातचीत की.
लोगों ने काम नहीं होने की डीएम से की शिकायत
Banka News : अधिकतर ग्रामीण अंचल कार्यालय के लगातार कई कई माह से चक्कर काटने के बाद भी कार्य नहीं होने की शिकायत की. वही एक महिला ने प्रखंड कार्यालय में पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने की बात कहते हुए पेयजल की व्यवस्था करने की मांग किया. इसके अलावा अधिकतर ग्रामीण आंचल कार्यालय में पदाधिकारी के नहीं बैठने की शिकायत किया. वही आंचल व प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने इमरजेंसी, ओडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, डॉक्टर एवं एनम का रोस्टर, मोबाइल नंबर आदि का सूचना पाठ के अलावे पेयजल, साफ सफाई, डॉक्टर एवं कर्मियों की उपस्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया. इस क्रम में डेंटल डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए. वहीं एक मरीज ने हाथ टूट जाने के बाद अस्पताल से रेफर कर देने कि शिकायत की तथा बताया कि यहां ऑर्थोपेडिक के कोई डॉक्टर नहीं है.
मिलीं काफी गड़बड़ियां, पूछाजाएगा स्पष्टीकरण : डीएम
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है सरकार के जनहितकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को मिले. इसके लिए जिला मुख्यालय से सबसे दूर बेलहर प्रखंड एवं अंचल तथा अस्पताल की व्यवस्था को देखने के लिए निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में प्रखंड एवं अंचल में काफी गड़बड़ियां पाई गई. कर्मी उपस्थित नहीं थे. सभी सभी के विरुद्ध स्पष्टीकरण पूछा जाएगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अंचल कार्यालय की शिकायतों पर ग्रामीणों को बताया कि राजस्व विभाग के नियमावली में जो प्रावधान है उसके अनुरूप ही शनिवार को थाना दिवस के मौके पर को एवं थाना अध्यक्ष मिलकर निपटारा करेंगे.
यदि परिमार्जन, दाखिल खारिज में अंचल के कोई पदाधिकारी या कर्मी किसी प्रकार की गड़बड़ी करता है तो इसकी शिकायत हमें आकर कार्यालय में कर सकते हैं. अस्पताल की व्यवस्था को ठीक-ठाक बताते हुए अनुपस्थित डॉक्टर एवं कर्मी के विरुद्ध स्पष्टीकरण पूछने की बात कही.
