ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर में छात्र व मामा-भांजा घायल

कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर घोरमारा गांव के समीप शुक्रवार को ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए

कटोरिया

. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर घोरमारा गांव के समीप शुक्रवार को ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. घायलों में ऑटो सवार बीए पार्ट-वन का छात्र चंदन कुमार (18वर्ष ) पिता स्व देवेंद्र यादव ग्राम नोनखार थाना सुईया व बाइक पर सवार बांका थाना क्षेत्र के दोमुहान गांव निवासी अशोक यादव (42 वर्ष) पिता गंगाधर यादव व उसका भगीना रंजीत यादव (24 वर्ष) पिता बासुदेव यादव ग्राम बंधुआकुरावा शामिल हैं. स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलैेस द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से जख्मी रंजीत यादव को बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नोनखार गांव निवासी छात्र चंदन कुमार ऑटो पर सवार होकर बीए पार्ट-वन का एडमिट कार्ड लाने पीबीएस कॉलेज बांका जा रहा था. दूसरी ओर से दोमुहान गांव निवासी अशोक यादव अपने भगीना के साथ लड़का देखने कटोरिया तरफ आ रहे थे. घोरमारा गांव के समीप ऑटो व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें तीनों लोग घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >