बौंसी के बैजपुर में 20 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Banka News : बौंसी थाना क्षेत्र के बैजपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया गया.

बौसी, (बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka News : बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक हरेराम सिंह सशस्त्र बल के साथ कांड संख्या 134/26 के अनुसंधान और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैजपुर गांव की ओर अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में घेराबंदी की और बैजपुर गांव में संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी.

पुलिस वाहन देखते ही भागने लगा आरोपी

जैसे ही आरोपी ने पुलिस वाहन को देखा, वह घबराकर भागने लगा. उसके हाव-भाव संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोलों से प्लास्टिक गैलनों में रखी कुल 20 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद हुई.

बैजपुर निवासी मोहन राय गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहन राय, पिता स्वर्गीय सरदारी राय, निवासी बैजपुर, थाना बौंसी, जिला बांका के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जेल भेजा गया

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. रविवार को स्वास्थ्य जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि बिहार में शराब का निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >