विशेष छपामारी अभियान में 6 शराब के भट्टे को किया गया ध्वस्त

विशेष छपामारी अभियान में 6 शराब के भट्टे को किया गया ध्वस्त

200 लीटर शराब बनाने के मिश्रण को किया गया विनिष्ट बेलहर. थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने सोमवार को विशेष छापामारी अभियान चलाकर दर्जनों गांव के जंगली व पहाड़ी एरिया में आधे दर्जन अवैध शराब निर्माण भट्टी को ध्वस्त कर दिया. साथ ही करीब 200 लीटर शराब बनाने के लिए रखा गया महुआ गुड़ आदि के मिश्रण को विनिष्ट कर दिया. इस क्रम में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुअनि आदित्य कुमार, हरेराम यादव के साथ पुलिस बल ने लौढ़िया, तेलियाकुमारी व झिकुलीया पंचायत के सीमा क्षेत्र के जंगली व पहाड़ी एरिया में अवैध शराब की भट्टी लगाकर शराब की निर्माण करने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने छापामारी के क्रम में दर्जनों जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में छापामारी किया. जहां लौढ़िया पंचायत के छोटकी बसार गांव के पास जंगल में अवैध रूप से शराब निर्माण कर रहे हैं. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को अवैध शराब निर्माण के लिए बनाये गये 6 शराब के भट्ठे तथा चार-पांच ड्राम में शराब बनाने के लिए रखा गया महुआ गुड़ आदि के मिश्रण को विनिष्ट कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >